HelpTrack order
Aadhunik Bharat (1885-1947)
ABOUT THIS FIND

इतिहास पर शोध करनेवालों के लिए राष्ट्रीय अभिलेखागार की सामग्री सुलभ हो जाने और निजी दस्तावेजों के अनेक संग्रह सामने आ जाने से उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चरण और बीसवीं शताब्दी के प्रारंभिक चरण के भारतीय इतिहास पर शोधपत्रों की बाढ़-सी आ गई है। इन शोधपत्रों में अधिकांशतया विशिष्ट समस्याओं, आंदोलनों अथवा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, और नई सामग्री के संश्लेषण की अथवा नई खोजों को समाहित करते हुए पाठ्यपुस्तकें लिखने की अपेक्षाकृत कम कोशिश की गई है। प्रो. सुमित सरकार की यह पुस्तक इसका अपवाद है। यहाँ लेखक ने साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष को केंद्र में रखकर नई सामग्री का संश्लेषण किया है और साथ ही परवर्ती क भारत की आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक तथा राजनीतिक घटनाओं के समग्र अध्ययन में उसका उपयोग करने की कोशिश भी की है। आधुनिक भारत और उसके स्वातंत्रय आंदोलन का इतिहास-लेखन प्रायः विशिष्ट वर्ग के ही दृष्टिकोण से किया गया है। ऐसे इतिहास-लेखन में विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व करनेवाले लोगों के कार्यकलाप, आदर्श या दलगत जोड़-तोड़ केंद्रीय विषय रहे हैं। प्रस्तुत पुस्तक में लेखक ने, स्वयं अपने ही शोध के आधार पर, उन प्रचुर संभावनाओं का उद्घाटन करने की कोशिश की है, जो इतिहास को समाज के निचले तबके की दृष्टि से देखने के लिए विद्यमान हैं। आधुनिक भारतीय इतिहास की हमारी पूरी समझ पर लगे महत्त्वपूर्ण आरोपों का अध्ययन करने के लिए लेखक ने विशिष्ट वर्ग के बजाय जनजातियों, किसानों और कामगारों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। आधुनिक भारत में उन लोगों के अध्ययन के लिए ग्रंथसूची भी दी गई है, जो इस विषय पर हुए प्रचुर शोधकार्यों की स्वयं छानबीन करना चाहते हैं। यह पुस्तक आधुनिक भारतीय इतिहास के अध्ययन में रुचि रखनेवाले हर व्यक्ति के लिए, ऑनर्स और स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्रों, प्राध्यापकों और सामान्य पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।.

Specifications

Brand NameRajkamal Prakashan
ManufacturerRajkamal Prakashan
Item TypeHistory · Books
Shipping Weight760 g
Package Dimensions23.2 × 13.6 × 3.6 cm
CategoryBooks › History
Category Rank#9,523 in Books
Marketplace Rating4.1 out of 5 (68 ratings on the source marketplace)
EAN9788126705177

Common questions

Rajkamal Prakashan

Aadhunik Bharat (1885-1947)

4.168 marketplace ratings
US$ 27.99-24%regular price US$ 36.99
You save US$ 9.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Sep 16 – Sep 23 to United States
1
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India