HelpTrack order
Dhimi Wali Fast Passenger | धीमी वाली फ़ास्ट पैसेंजर
ABOUT THIS FIND

पचास से अधिक वर्षों तक भारतीय राजनीति और समाज को बेहद क़रीब से देखने-समझने वाले यशस्वी पत्रकार मार्क टली की दूसरी कथाकृति है—धीमी वाली फ़ास्ट पैसेंजर। इस किताब की कहानियों के लिए वह एक बार फिर अपनी मशहूर बेस्टसेलर, द हार्ट ऑफ़ इंडिया के इलाक़े में लौटते हैं, और हमें बीती सदी के आठवें दशक के उस दौर में ले जाते हैं, जब भारत चौराहे पर था और आर्थिक उदारीकरण की बयार बहने वाली थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण दुनिया को रेखांकित करती ये कहानियाँ तमाम अविस्मरणीय लोगों की ज़िन्दगी का ख़ाका हैं—ऐसे साधारण लोग जो ढुलमुल हुकूमत, बेईमानी, भ्रष्टाचार और समाज में ऊँच-नीच जैसी ख़ामियों से पार पाने के तरीक़े खोजते हैं। सन्त रविदास का मन्दिर बनाने के लिए एक दब्बू दलित बुज़ुर्ग परम्पराओं को चुनौती देता है; एक किसान की साफ़गो और चतुर पत्नी अपने परिवार को अपने पति की मूर्खताओं से बचाती है; एक ख़त्म हो रही रेलवे लाइन का वजूद बचाने के लिए एक पूर्व प्रधानाध्यापक आम लोगों की लड़ाई का नेतृत्व करती है; एक राजनेता का बेटा इस सच से वाकिफ होता है कि राजनीति कुल मिलाकर पारिवारिक पेशा नहीं है। एक शान्तिप्रिय और निरुत्साही पुलिस सब-इंस्पेक्टर हत्या के एक हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाकर सबको चौंका देता है; एक अनीश्वरवादी शख़्स भिक्षु बन जाता है। धीमी वाली फ़ास्ट पैसेंजर उत्तर भारत के गाँवों में लोगों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी की हलचलों के बारे में जोश और ज़हानत, संवेदना और करुणा के नज़रिये से दर्ज की गई कहानियों का बेहद दिलकश संग्रह है।

Specifications

Brand NameRajkamal Prakashan
ManufacturerRajkamal Prakashan
Item TypeLiterature & Fiction · Books
Shipping Weight390 g
Package Dimensions22 × 14.5 × 2 cm
CategoryBooks › Literature & Fiction
Category Rank#974,550 in Books
Marketplace Rating4.3 out of 5 (14 ratings on the source marketplace)
EAN9788119159987

Common questions

Rajkamal Prakashan

Dhimi Wali Fast Passenger

4.314 marketplace ratings
US$ 15.99-27%regular price US$ 21.99
You save US$ 6.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Sep 16 – Sep 23 to United States
1
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India