HelpTrack order
Discipline is Destiny (Hindi)
ABOUT THIS FIND

किसी भी क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए, सबसे पहले हमें अपने मन, विचार और कार्यों को नियंत्रित करना आना चाहिए। यह एक ऐसा प्राचीन सिद्धांत है जो आज की उलझनों और प्रलोभनों से भरी दुनिया में और भी अधिक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हो गया है। आइजनहावर ने प्रसिद्ध रूप से कहा था कि स्वतंत्रता का मतलब है आत्म-अनुशासन का अभ्यास करने का अवसर। सिसरो नेसंयम को जीवन का सौंदर्य कहा था। यदि हमारे पास सीमाएँ और संयम नहीं हैं, तो न केवल हम अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने में असफल रहेंगे और अपने द्वारा अर्जित उपलब्धियों को खतरे में डाल देंगे, बल्कि हम खुद को पीड़ा और शर्मिंदगी के अंतहीन चक्र में फँसने के लिए मजबूर कर देंगे। करेज इज़ कॉलिंग की इस अगली कड़ी में, रायन हॉलिडे ने उस सद्गुण पर प्रकाश डाला है जो अन्य सभी सद्गुणों को साधने के लिए अनिवार्य है। इसे कई नाम दिए गए हैं: टेम्परेन्स, संयम, आत्म-नियंत्रण, अनुशासन। परंतु अंततः इन सबका तात्पर्य एक ही है: शासित होने के बजाय शासन करना। अपनी सीमाओं को पहचानना, उन्हें निर्धारित करना और अपनी आदतों को सही दिशा देना। यह आत्मसंयम इतिहास के सभी महानतम लोगों के व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा था - लू गेहरिग के पूरे करियर में उनकी अद्भुत सहनशक्ति और अतुलनीय धैर्य से लेकर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के शांत एवं गंभीर आत्मसंयम तक; मार्कस ऑरेलियस के सशक्त नेतृत्व, लेखिका जॉयस कैरल ओट्स की अद्भुत रचनात्मकता व उत्पादकता और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की अहिंसा के प्रति उनकी अडिग निष्ठा तक। इतिहास के चेतावनी भरे किस्से भी इसी बात को प्रमाणित करते हैं - नेपोलियन की विनाशकारी अतिमहत्वाकांक्षा से लेकर बेब रूथ की आत्मविनाशकारी आदतों तक - कि यदि हमारे भीतर आत्म-अनुशासन न हो, तो हमारी यात्रा आरंभ होने से पहले ही समाप्त हो जाती है। अतिरेक और अराजकता के इस युग में, आत्म-अनुशासन न केवल आवश्यक है, बल्कि एक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ भी है। इसके बिना महानता असंभव है... और इसके साथ, छोटी और साधारण चीजें भी असाधारण और महान बन जाती हैं। क्या आप इसे पाने के लिए अपने भीतर झाँकने का साहस करेंगे? और सबसे अहम सवाल, क्या आप अपने जीवन में इसे लागू करेंगे? क्योंकि आत्म-अनुशासन ही वह साधन है जो आपके जीवन को सही राह पर ले जाकर पूर्णता प्रदान कर सकता है।

Specifications

Brand NameGoel Prakashan
ManufacturerGoel Prakashan
Item TypeLiterature & Fiction · Books
Shipping Weight240 g
Package Dimensions21.3 × 14.1 × 1.9 cm
CategoryBooks › Literature & Fiction
Category Rank#32,733 in Books
Marketplace Rating4.5 out of 5 (47 ratings on the source marketplace)
EAN9789393624529

Common questions

Goel Prakashan

Discipline is Destiny (Hindi)

4.547 marketplace ratings
US$ 6.99-30%regular price US$ 9.99
You save US$ 3.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Sep 16 – Sep 23 to United States
1
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India