HelpTrack order
Ek Roti Teen Chulhe | Hindi Book | Deva Zinjad | एक रोटी तीन चूल्हे | देवा
ABOUT THIS FIND

देवा झिंजाड एक प्रतिभाशाली लेखक तथा कवि हैं। उनका यह उपन्यास ग्रामीण परिवेश की एक यथार्थपरक रचना है। उपन्यास की घटनाओं को स्थापित करते समय उन्होंने घटनास्थल, उसके परिवेश को जानना न केवल आवश्यक समझा, बल्कि लेखन की विश्वसनीयता की दृष्टि से अनिवार्य भी माना। इसलिए वे चिलचिलाती धूप में नंगे पाँव सैकड़ों किलोमीटर उन कई जगहों पर गये, जो कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह थीं। उन्होंने उस जगह के भूगोल को नए सिरे से समझा है। इसी कारण उन्होंने कुएँ, बावड़ियाँ, जंगली कंटीली झाड़ियाँ, रास्ते, नदियाँ, गाँव, पहाड़ और यहाँ तक कि दरों से भी अपने पैरों को एक बार फिर से रूबरू कराया है। पैरों में फफोले भी आए और फट भी गए। लेकिन इस बहाने उपन्यास में जो सुनने और देखने को मिलता है, वह अद्भुत है। पढ़ते समय कई बार पाठकों की मुट्ठियाँ अपने आप तन जाती हैं। इससे इस बात का एहसास होता है कि उन्होंने कितने धैर्यपूर्वक उन सब बातों को जाना, समझा और सहा होगा। अपने मंतव्य में लिखा है कि उन्होंने विभिन्न गाँवों के पुराने ठूंठों से बातें कीं। उनके खुरदुरे हाथों को अपने हाथों में लिया और हर घटना को फिर से ज़िंदा करते हुए आगे बढ़ते रहे। यही कारण है कि वे ग्रामीण सामाजिक यथार्थ और सामाजिक चेतना का गहन अन्वेषण करते हुए तीन पीढ़ियों के इस विशाल चित्र को इतनी सरल और सादी भाषा में प्रस्तुत कर पाए। उपन्यास पढ़कर यह अनुभव होता है कि आठ साल का यह लेखन कार्य उनके तन-मन के लिए कितना थका देने वाला रहा होगा। यातनाओं की यह हृदय विदारक कहानी पढ़ने समय मेरे मन में भी उथलपुथल मची हुई थी। माँ को केंद्र में रखकर साहित्य जगत में लाखों रचनाएं लिखी गई होगी लेकिन यह रचना उनमें सबसे अनूठी है। इस उपन्यास का मराठी में महज बीस महीने में 31 संस्करणों का प्रकाशित होना और लेखक को हजारों पाठकों के मंतव्य प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि उपन्यास पाठकों के बीच कितना लोकप्रिय हुआ। देवा झिंजाड जी का अभिनंदन कि ऐसी महत्वपूर्ण रचना आपने हिंदी पाठकों के लिए उपलब्ध कराई। डॉ. गोरख थोरात (महामहिम 'राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी' द्वारा 'अमर उजाला भाषाबंधु' पुरस्कार प्राप्त अनुवादक)

Specifications

Brand NameDEVICE M
ManufacturerMyMirror Publishing House Pvt. Ltd.
Item TypePersonal Transformation · Books
Shipping Weight400 g
Package Dimensions21 × 14 × 3 cm
CategoryBooks › Health, Family & Personal Development › Personal Transformation
Category Rank#7,805 in Books
Customer Reviews4.6 out of 5 (12 ratings)
EAN9789349965201

Common questions

DEVICE M

Ek Roti Teen Chulhe | Hindi Book | Deva Zinjad | एक रोटी तीन चूल्हे | देवा झिंजाड | हिंदी बुक

4.612 ratings
US$ 7.99-27%regular price US$ 10.99
You save US$ 3.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Aug 25 – Sep 1 to United States
1
aalacart
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India