
गुदड़ी की तुरपाई केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि उन कविताओं से सुसज्जित है जिसमें कविताएँ केवल काग़ज़ पर लिखे लफ्जों का समूह भर नहीं है। वे पिता की उँगली थामे बच्चे की लालसायें हैं, ज़िद है। कविताएँ माँ की पाठशाला का सबसे समृद्ध पाठ्यक्रम हैं। घर के आँगन की रंगोली है, खेतों में महकती मिट्टी का मयार है। कविताएँ देश के प्रति एक लेखक की मुहब्बत और परवाह है। किसी क़तार में खड़े अंतिम व्यक्ति की उम्मीदों को ऊर्जा देती, उनके हक़ों की बात करती शब्द क्रांतियाँ है। काव्य का रूप संवेदनाओं, शिकायतों, फ़ासलों, नज़दीकियों जैसे अनेकों विषयों पर ज़िन्दगी के अलग-अलग दस्तख़तों का एक दस्तावेज है जो दिल की माँग पर बार-बार खोला जाता है और बंद कर दिया जाता है।कविताओं का यही ताना बाना पाठक के भीतर एक अलग दुनिया को आबाद करता है जो सिर्फ़ मुहब्बत करना जानती है।
| Brand Name | Shree Satyam Prakashan |
| Manufacturer | Shree Satyam Prakashan |
| Item Type | Poetry · Books |
| Shipping Weight | 200 g |
| Package Dimensions | 22.9 × 14.6 × 1.3 cm |
| Category | Books › Literature & Fiction › Poetry |
| Category Rank | #474,257 in Books |
| Marketplace Rating | 4.9 out of 5 (23 ratings on the source marketplace) |
| EAN | 9789392337833 |