
जादूगरों की बस में आपका स्वागत है - फँसे हुए जादूगरों के लिए आपातकालीन यातायात का साधन। अपनी छड़ी वाला हाथ उठाएँ, ऊपर चढ़ें और हम आपको आपकी मनचाही जगह पर पहुँचा देंगे।' जब जादूगरों की बस अँधेरे में धड़धड़ाती हुई आती है और ज़ोरदार आवाज़ के साथ उसके सामने रुकती है, तो हैरी पॉटर के लिए हॉगवर्ट्स में एक और असामान्य साल शुरू होता है। लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का समर्थक और सामूहिक हत्यारा जादूगरों की जेल अज़्काबान से भाग चुका है - और माना जाता है कि वह हैरी के पीछे पड़ा है। ज्योतिष की पहली कक्षा में ही प्रोफ़ेसर ट्रिलोनी हैरी की चाय की पत्तियों में मौत का अपशकुन देखती हैं... लेकिन सबसे ज्यादा दहशत वाली बात यह है कि स्कूल की सीमाओं की रखवाली दमपिशाच कर रहे हैं, जो किसी को भी चूमकर उसकी आत्मा निकाल सकते हैं।
| Brand Name | Manjul Publishing House |
| Manufacturer | Manjul Publishing House |
| Item Type | Contemporary Fiction · Books |
| Shipping Weight | 280 g |
| Package Dimensions | 19.8 × 13.2 × 3 cm |
| Category | Books › Literature & Fiction › Contemporary Fiction |
| Category Rank | #15,038 in Books |
| Customer Reviews | 4.6 out of 5 (409 ratings) |
| EAN | 9788183220309 |
| Attributes | Harry potter aur azkaban ka… · Language: hindi |



