
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की एक गौरवमयी विभूति, एक प्रेरक अध्याय है। उनका नाम आज भी अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करनेवालों के हृदय में एक नवीन उत्साह का संचार कर देता है। एक सामान्य ब्राह्मण कुल में पैदा होकर महारानी बनी लक्ष्मीबाई अपने जीवन के 19वें वर्ष में ही विधवा हो गयी थी, तत्पश्चात् राजकाज संभालते हुए अंग्रेजों द्वारा झांसी के अंग्रेजी राज्य में विलय की घोषणा के विरुद्ध उन्होंने अपनी झांसी के रक्षा के लिए एक वीरांगना की तरह अपनी तलवार उठा ली। उन्होंने जिस अभूतपूर्व धैर्य, साहस और वीरता का प्रमाण प्रस्तुत कर अंग्रेजी शत्रु सेना के दांत खट्टे कर दिए, वह अद्वितीय है। एक श्रेष्ठ वीरांगना और योग्य सेनानायक के रूप में अपने प्रबल पराक्रम को सार्थक करती हुई रानी लक्ष्मीबाई मात्र 22 वर्ष की उम्र में वीरगति को प्राप्त हुई । इस पुस्तक में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर व्यापक रूप में प्रकाश डाला गया है। जिसे पढ़कर आप भी रानी लक्ष्मीबाई की वीरता से अभिभूत हो जाएंगे।
| Brand Name | Diamond Books |
| Manufacturer | Diamond Books |
| Item Type | Biographies & Autobiographies · Books |
| Shipping Weight | 200 g |
| Package Dimensions | 21.2 × 14 × 1 cm |
| Category | Books › Biographies, Diaries & True Accounts › Biographies & Autobiographies |
| Category Rank | #141,649 in Books |
| Marketplace Rating | 4.3 out of 5 (25 ratings on the source marketplace) |
| EAN | 9788171827589 |