HelpTrack order
Kaale Kos
ABOUT THIS FIND

बलवंत सिंह का रचनाकार न तो अतिरिक्त सामाजिकता से आक्रांत रहता है और न ही कला और शिल्प के दबावों से आतंकित। अपनी सतत जागरूक और सचेत निगाह से वे अपने कथा-चरित्रों और कथा-भूमि के सबसे विश्वसनीय यथार्थ तक पहुँचने का प्रयास करते हैं। शिल्प और संवेदना का द्वंद्व उनकी रचनाओं में प्रशंसनीय संतुलन के साथ प्रकट होता है। उनकी औपन्यासिक कृतियाँ अपने कलेवर में महा- काव्यात्मक गरिमा से परिपूर्ण होती हैं। दूसरी तरफ उनके पात्र भी अपने जीवन के चौखटे में अपनी भरपूर ऊर्जा के साथ प्रकट होते हैं। वे नुमाइशी और कृत्रिम नहीं होते, बल्कि जिंदगी की अनिश्चितता और अननुमेयता से जूझते हुए, हाड़-मांस के साधारण, खुरदुरे लोग होते हैं जिनका वैशिष्ट्य एक खास संलग्नता के साथ देखने पर ही दिखाई देता है। बलवंत सिंह की रचनाएँ इस संलग्नता से बखूबी पगी हुई होती हैं। ‘काले कोस’ की पृष्ठभूमि में भी ऐसे ही लोगों की छवियाँ दिखाई देती हैं। पंजाब की धरती की खूशबू में रसे-बसे और अपनी कमजोरियों-खूबियों से जूझते ये लोग देर तक पाठक की स्मृति में अपनी जगह बनाए रखते हैं। यह कहानी पंजाब के बंटवारे से शुरू होकर फसादों में ख़त्म हो जाती है ! लेकिन इस ख़त्म हो जाने के साथ ही पाठक के मन में जो कुछ छोड़ जाती है, वह एक ऐसी तीस है जो आज तक ख़त्म नहीं हो पाई है !

Specifications

Brand NameRajkamal Prakashan
ManufacturerLokbharti Prakashan
Item TypeContemporary Fiction · Books
Shipping Weight520 g
Package Dimensions21.9 × 14.8 × 2.6 cm
CategoryBooks › Literature & Fiction › Contemporary Fiction
Category Rank#924,719 in Books
Marketplace Rating4.4 out of 5 (9 ratings on the source marketplace)
EAN9789352211524

Common questions

Rajkamal Prakashan

Kaale Kos

4.49 marketplace ratings
US$ 18.99-21%regular price US$ 23.99
You save US$ 5.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Sep 16 – Sep 23 to United States
1
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India