HelpTrack order
HomeBooksAsian
कैकेयी : श्री राम वनवास - केवल चौदह वर्ष क्यों? | Kaikeyi : Shri Ram's Exile -
ABOUT THIS FIND

श्री राम के चरित्र पर लिखे गए, लगभग सभी ग्रंथ, इस सत्य को स्वीकार करते हैं कि बालक राम, जन्म देने वाली अपनी माता कौशल्या से भी अधिक विमाता कैकेयी से प्रेम करते थे। राजरानी कैकेयी के दो वरदानों ने श्री राम के साथ-ही-साथ सम्राट दशरथ के जीवन और अयोध्या में भी उथल-पुथल मचा दी थी। तब से लेकर अब-तक, कैकेयी अंबा का चरित्र सबसे अधिक कलंकित, निंदित, लांक्षित, अपमानित और अशोभनीय माना जाता है। परन्तु क्या आपने कभी सोचा कि यदि कैकेयी अंबा के मन में अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या के सिंहासन का ही लोभ होता तो वे राम के लिए केवल चौदह वर्षों का वनवास ही क्यों माँगती? वरदान की शक्ति से वे अपने पुत्र भरत के जीवित रहने तक अयोध्या का सिंहासन और राम के लिए जीवन पर्यन्त वनवास भी तो माँग सकती थीं? रघुकुल वाले वचन देकर पीछे नहीं हटते, ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई'। तो इन चौदह वर्षों का रहस्य क्या था? कैकेयी अंबा केवल चौदह वर्षों के लिए ही श्री राम को अयोध्या से दूर क्यों रखना चाहती थीं? इन चौदह वर्षों के रहस्य को उजागर करना ही, इस पुस्तक का धर्म है। लेखक परिचय विकास कपूर को अपनी दादी और अपनी माँ से आस्था-भक्ति के संस्कार मिले। सन् 1994 में अपने जन्म स्थान कानपुर (उ. प्र.) से मुंबई-महाराष्ट्र आने के बाद श्री कपूर ने साहित्य, फिल्म और टेलीविज़न क्षेत्रों में कई सफल, सार्थक कार्य किए। श्री कपूर की लिखी फीचर फिल्म 'शिर्डी साईबाबा' को महामाहिम राष्ट्रपति के आर नारायणन द्वारा राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में 'साई की आत्मकथा', ‘कालजयी‘, 'शिवयोग कुंडलिनी जागरण भाग-1 एवं 2', 'साई बाबा कॉमिक बुक' 'कानपुर भूमि का इतिहास-भूगोल' आदि प्रकाशित पुस्तकें हैं। वहीं टेलीविज़न धारावाहिकों में 'ॐ नमः शिवाय', 'श्री गणेश', 'मन में है विश्वास', 'जय संतोषी माँ', 'ॐ नमो नारायण', 'जय माँ वैष्णों देवी', 'अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा', आदि प्रमुख हैं।

Specifications

Brand NameAum Sportainment Pvt. Ltd.
ManufacturerAum Sportainment Pvt. Ltd.
Item TypeAsian · Books
Shipping Weight250 g
Package Dimensions22.9 × 15.2 × 7.6 cm
CategoryBooks › Literature & Fiction › Myths, Legends & Sagas › Asian
Category Rank#534,205 in Books
Marketplace Rating4.9 out of 5 (13 ratings on the source marketplace)
EAN9788197606373

Common questions

Aum Sportainment Pvt. Ltd.

कैकेयी : श्री राम वनवास - केवल चौदह वर्ष क्यों?

4.913 marketplace ratings
US$ 9.99-17%regular price US$ 11.99
You save US$ 2.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Sep 16 – Sep 23 to United States
1
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India