
लिखना मेरे लिए हमेशा एक यात्रा की तरह रहा। एक ऐसी यात्रा जिसमें मन ही यात्री था, मन ही मार्ग। लिखते समय मैं पूरी तरह से अपने मन के साथ रहा। कई बार यह यात्रा कुछ ही पलों में पूरी हो गई तो कभी कई दिनों तक चलती रही। कितने ही चेहरे, कितने ही शहर मुझसे होकर गुजरे। कहीं मैं रह गया थोड़ा सा, तो कोई थोड़ा सा मुझमें रह गया। अपनी यही काव्यात्मक यात्रा आपको सौंप रहा हूँ इस उम्मीद के साथ कि इससे गुजरते हुए किसी पंक्ति में अगर आप अपने आप से मिलेंगे तो मिलकर मुस्कुराएँगे जरूर... -नरेश गुर्जर
| Brand Name | Bodhi Prakashan |
| Manufacturer | Bodhi Prakashan |
| Item Type | Poetry · Books |
| Shipping Weight | 200 g |
| Package Dimensions | 21 × 14 × 0.9 cm |
| Category | Books › Literature & Fiction › Poetry |
| Category Rank | #308,918 in Books |
| Marketplace Rating | 4.3 out of 5 (22 ratings on the source marketplace) |