
हिन्दी के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द जी द्वारा लिखित 'निर्मला' एक चरित्र प्रधान उपन्यास है, जो भारतीय नारी-जीवन की एक दुःख-दर्द पूर्ण करुण कहानी है। यह उपन्यास दहेज और अनमेल विवाह की सामाजिक समस्या पर आधारित है । उपन्यास का लक्ष्य अनमेल विवाह तथा दहेज प्रथा के बुरे प्रभाव को अंकित करता है। निर्मला के माध्यम से भारत की मध्यवर्गीय युवतियों की दयनीय हालत का चित्रण हुआ है। उपन्यास के अन्त में निर्मला की मृत्यृ इस कुत्सित सामाजिक प्रथा को मिटा डालने के लिए एक भारी चुनौती है। प्रेमचन्द ने भालचन्द और मोटेराम शास्त्री के प्रसंग द्वारा उपन्यास में हास्य की सृष्टि की है।
| Brand Name | Blue Lunar Construct and Communication Pvt Ltd |
| Manufacturer | Blue Lunar Construct and Communication Pvt Ltd |
| Item Type | Short Stories · Books |
| Shipping Weight | 250 g |
| Package Dimensions | 10.8 × 8.5 × 2.1 cm |
| Category | Books › Literature & Fiction › Short Stories |
| Category Rank | #881,146 in Books |
| Marketplace Rating | 4.4 out of 5 (4K+ ratings on the source marketplace) |
| EAN | 9788196072674 |



