HelpTrack order
HomeBooksPoetry
Nooh Ki Naav
ABOUT THIS FIND

पिछले लगभग एक दशक में हिंदी कविता में सक्षम कवियों की एक पूरी पीढ़ी सामने आई है। ये कवि अपने-अपने ढंग से हिंदी कविता के पर्यावरण को जीवनधर्मी और पक्षधर बना रहे हैं। देवेश पथ सारिया भी हिंदी कविता के इस उर्वर प्रदेश के एक ऐसे नागरिक हैं जिनकी उपेक्षा करके पिछले एक दशक की हिंदी कविता पर कोई बातचीत करना किसी भी कोण से उचित नहीं होगा। देवेश के संदर्भ में सुखद यह है कि कई वर्षों से भारत के बाहर रहने के बावजूद वे भारतीयता के रंग में पूरी तरह रँगे और रचे-बसे कवि हैं। उनकी कविताओं में भारत की साँवली धरती अपने संपूर्ण वैभव के साथ उपस्थित है। इस कवि के संदर्भ में यह भी महत्त्वपूर्ण है कि यह साहित्य का परंपरागत विद्यार्थी न होकर खगोल शास्त्र का अध्येता है। यही कारण है कि देवेश की भाषा में एक अतिरिक्त चमक है। उसमें आई शब्दावलियाँ एक नए ढंग का काव्य-रसायन तैयार करती हैं। इन शब्दावलियों के सहारे कविता का पाठक विषय की प्राणवस्तु के अंतिम सिरे तक पहुँच जाता है। देवेश पथ सारिया की कविताओं में भरपूर विविधता है। जीवन के ढेरों रंग यहाँ आपको अपने से जोड़ते चलते हैं। विदेशों के संदर्भ भी कोई अजनबीपन पैदा नहीं करते। अतः नूह की नाव कविता-संग्रह हिंदी कविता का घनत्व बढ़ाने वाला संग्रह होगा, ऐसा विश्वास है।

Specifications

Brand NameSahitay Akademi
ManufacturerSahitay Akademi
Item TypePoetry · Books
CategoryBooks › Literature & Fiction › Poetry
Category Rank#512,140 in Books
Marketplace Rating4.9 out of 5 (16 ratings on the source marketplace)
EAN9789355481764

Common questions

Sahitay Akademi

Nooh Ki Naav

4.916 marketplace ratings
US$ 4.99-17%regular price US$ 5.99
You save US$ 1.00 off the regular price
Product price in USD · shipping & import duty for your country are calculated at checkout
● In stock
Delivery Sep 16 – Sep 23 to United States
1
The world, à la carte.
Premium finds from the source, delivered to your door the fastest way. Shipping & duties are settled at checkout, so there's nothing to pay at delivery.
WE SHIP FROM
🇮🇳 INDIAOver 100,000 products, one country, sourced direct.
GUARANTEED SAFE & SECURE CHECKOUT
COPYRIGHT © 2026 AALACART
aalacart is operated by Cord4 Services Pvt Ltd · 921 Binori Square 3, Sindhu Bhavan Marg, Bodakdev, Ahmedabad 380059, Gujarat, India