
मध्यप्रदेश के छोटे से गांव मोगरा में, जन्मा यह नाम - निखिल गौर। गांव से बड़े शहर तक की स्कूली शिक्षा, ऊँचे सपने और कठोर मेहनत के बावजूद IIT JEE में असफलता मिली, जिसने जीवन को नया दृष्टिकोण दिया। IPS Academy, Institute of Engineering & Science, Indore से B. Tech की पढ़ाई के साथ साथ लेखन उनका ऐसा शौक बना कि 25 वर्ष की उम्र तक अपनी 10 पुस्तकों में देशभर के 500 से अधिक लेखकों को प्रकाशित कर, 26 की उम्र में, पहली एकल पुस्तक "प्रेम से" लिखी। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में विदेशी क्लाइंट्स से अंग्रेजी में डील करने वाला यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जब कविता, ग़ज़ल, लेख और पंक्तियों के संग्रह को लिखता है, तो हिंदी “प्रेम से” ही लिखता है। क्योंकि यह लेखन कल्पना नहीं, बल्कि जीवन युद्ध लड़कर, कभी सफलता के कमरे में लिखी गई सच्चाइयों की गवाही है। “शस्त्र, साहस, सहयोग हो या न हो जो हिस्से के होंगे, वो युद्ध लड़ने पड़ेंगे।”
| Brand Name | Lion's Publication |
| Manufacturer | Lion's Publication |
| Item Type | Poetry · Books |
| Shipping Weight | 200 g |
| Package Dimensions | 22 × 14 × 1 cm |
| Category | Books › Literature & Fiction › Poetry |
| Category Rank | #72,042 in Books |
| Marketplace Rating | 4.9 out of 5 (18 ratings on the source marketplace) |
| EAN | 9788119412075 |